कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की। इस दौरान कुल 251 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।










