कानपुर देहात में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में चार गिरफ्तार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना राजपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 52/26 धारा 309(4) बीएनएस से संबंधित चार अभियुक्तों शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह, अरुण, देशराज एवं अर्पित यादव को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। मौके से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए। इस संबंध में थाना राजपुर में विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
वहीं थाना मूसानगर पुलिस ने मु0अ0सं0 44/26 धारा 109(1) बीएनएस से संबंधित एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर 13 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई थाना अकबरपुर, रूरा, गजनेर, रनियां, मंगलपुर, रसूलाबाद एवं शिवली क्षेत्रों में की गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें