कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने गुरुवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने भी अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।
दोनों अधिकारियों ने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सभी को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई, जहां लोगों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।











