कौशल सुधार हेतु माटीकला शिल्पकारी 15 दिवसीय, आवासीय प्रशिक्षण हेतु करें आवेदन

 

कानपुर देहात  उ०प्र० माटीकला बोर्ड, द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2026-27 मे माटीकला से जुड़े परम्परागत कामगारों के कौशल सुधार हेतु माटीकला शिल्पकारी 15 दिवसीय, आवासीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र कालपी, जालौन में होगा, जिसमें जनपद कानपुर देहात के 20 लाभार्थियों को माटीकला के विषय विशेषज्ञ का व्याख्यान एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा कियात्मक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यकम में माटीकला की कलात्मक / सौन्दर्यपरक / सजावटी / गृह उपयोगी वस्तुयें जैसे मूर्ति, मृदभाण्डों, मृण्मय सजावट / कसीदाकारी, सिरेमिक / चीनी मिट्टी की वस्तुओं के उत्पादन के साथ-साथ व्यवसाय स्थापित एवं संचालित करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण हेतु इच्छुक लाभार्थी दिनांक 15.05.2026 तक ऑनलाइन आवेदन उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के वेबसाइट https://upmatikalaboard.in पर जाकर कर सकते हैं आवेदन पूर्ण करके एक प्रति जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय (बैंक ऑफ इंडिया प्रथम तल रनियां) कानपुर देहात कार्यालय में अपना आवेदन दे सकते है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें