उरई। सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोवेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी,खंड विकास अधिकारी,श्रम प्रवर्तन अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी शहर,बाल विकास परियोजना अधिकारी,शहर,पूर्ति निरीक्षक उरई को विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 05.05.2026 के आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि मा० अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन स्थान उरई के पत्र दिनांक 07.03.2026 के द्वारा माह मई 2026 में विधिक सेवा कार्यक्रम / विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 05.05.2026 को कांशीराम कालोनी जूनियर हाईस्कूल कोंच रोड उरई में ” राष्ट्रीय मजदूर दिवस solid waste management rules 2016/फ्लैग कोड का प्रचार-प्रसार / drug awareness and wellness navigation for a drug free india (dawn)/ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2018 की जानकारी / गरीबी उन्मूलन स्कीम का प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यकम हेतु अपरान्ह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें टीम लीडर श्री योगेन्द्र सिंह तखेले, पी० एल०वी० नामित किये गये हैं। उक्त के सम्बन्ध में श्री योगेंद्र सिंह तखैले पी०एल०वी० द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन काशीराम कालोनी जूनियर हाईस्कूल कोंच रोड उरई में दिनांक 05.05.2026 को किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित तिथि पर समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।












