कालपी (जालौन) सोमवार की सुबह जालौन के कालपी में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ गैस गोदाम के समीप एक अनियंत्रित कार और डंपर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप
जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग अयोध्या से दर्शन कर अपने गृह जनपद महरौनी (ललितपुर) वापस लौट रहे थे।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर डंपर से जा टकराई।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी राजेश पांडे, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी कालपी मनोज सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश सिंह और प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी 4 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया है।
प्रशासन द्वारा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया जा रहा है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। क्षेत्र में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है।









