जन आरोग्य मेले में उमड़ा जनसैलाब, 1802 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

कानपुर देहात। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला संख्या-251 का आयोजन 1 शहरी एवं 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
मेले में कुल 62 चिकित्सक और 128 पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान 1802 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 898 पुरुष, 702 महिलाएं और 202 बच्चे शामिल रहे।
कोविड हेल्प डेस्क पर 694 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। साथ ही 23 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
जांच के दौरान 142 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए, जिनमें मलेरिया और डेंगू की जांच भी कराई गई, लेकिन कोई भी मरीज इन बीमारियों से ग्रसित नहीं मिला। इसके अलावा 37 लोगों की आंखों की जांच की गई।
मेले में 224 लोगों को तंबाकू छोड़ने की सलाह दी गई। वहीं 109 मरीज सर्दी-जुकाम, 158 पेट संबंधी बीमारी, 212 त्वचा रोग, 44 एनीमिया, 87 मधुमेह और 55 उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए गए।
इस दौरान 44 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और 9 संभावित टीबी मरीज चिन्हित किए गए, जिनमें से 7 को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें