कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटर को लेकर तहसील में किया विरोध,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

डेरापुर। स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर की अध्यक्षता में बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख मांगें:स्मार्ट मीटर बंद हों: कांग्रेसियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं के बिल 3 से 4 गुना बढ़ गए हैं। गरीब और किसान वर्ग परेशान है।
पुराने मीटर बहाल हों नेताओं ने कहा कि बिना जनता की सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं।
बिजली दरों में राहत बढ़ती महंगाई में बिजली दर कम की जाये। जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर ने कहा कि स्मार्ट मीटर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की साजिश है। इससे आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस युवा शामिल रहे।
एसडीएम ने ज्ञापन लेकर शासन तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन होगा। मौजूद रहे। रामअवतार दीक्षित उपेंद्र शुक्ला रघुबीर सिंह राकेश दोहरे सगीर सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें