कानपुर देहात संदलपुर मे मलासा से स्थानांतरित होकर आए नवनियुक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण ने शनिवार को बीआरसी मे अपना कार्य भार ग्रहण किया इस अवसर पर शिक्षकों को और कर्मचारियों ने उनका स्वागत फूल मालाओं से किया कार्यभार ग्रहण के बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की उन्होंने ने कहा ईमानदारी से कार्य करने वाले शिक्षकों को कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन लापरवाही और कार्य में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस कार्यक्रम में पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह दीपक कटियार महेंद्र वर्मा एआरपी बृजेश राजावत एआरपी नेहा कटियार उपेन्द्र कटियार प्रदीप तिवारी मनोज श्रीवास्तव मधुकर कटियार विवेक कटियार सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात









