भाजपा जिला प्रशिक्षण योजना व कार्य समिति की बैठक माती में सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात जिला प्रशिक्षण योजना एवं जिला कार्य समिति की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय माती में संपन्न हुई मुख्य अतिथि प्रकाश पाल जिला प्रभारी अशोक राजपूत जिला अध्यक्ष रेणुका सचान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला विधायक पूनम शंखवार नीरज रानी जिला पंचायत अध्यक्ष ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पण कर वंदे मातरम गान के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम पांच सत्रों में जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं भूमिका ,तकनीक प्रशिक्षण की जानकारी संचालन, समिति एवं व्यवस्था समिति की बैठक वर्ग व्यवस्था एवं संचालन की चर्चा कार्यक्रम में मुख्य बिंदु रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा वैचारिक प्रतिबद्धता जन सेवा के संकल्प का एक सतत प्रक्रिया है जिनमें लगातार सीखने आत्म मंथन करने व जन सेवा हेतु सदैव समर्पित रहने के साथ ही सैद्धांतिक और व्यावहारिक विषयों पर अपेक्षित कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होता है इसी कार्य पद्धति से भाजपा अन्य सभी राजनीतिक दलों से अलग है भाजपा संगठन की कार्यपद्धति में सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि गण सदेव सेवा भावी होते हैं जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने प्रत्येक माह के प्रथम पक्ष में 1 से 15 तारीख के मध्य जिला पदाधिकारी एवं विस्तृत संगठन आत्मक एवं राजनीतिक कार्य योजना की बैठक संपन्न होगी एवं मंडलों की बैठक भी संपन्न होगी एवं मन की बात का प्रसारण बूथ पर ही होगा क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी ने संचालन समिति एवं व्यवस्था समिति पर अपने विचार रखें उन्होंने कहा संचालन समिति एक विशेष टीम के रूप में कार्य करती है जो किसी योजना एवं अभियान के संचालन के लिए उत्तरदाई होती है या समिति एक राजनीतिक दिशा प्रदान करती है और सुनिश्चित करती है कार्यक्रम व्यापक संगठनात्मक लक्षण के अनुरूप हो मुख्य उद्देश्य भाजपा के रीति नीति एवं उद्देश्यों को सही समन्वय के साथ क्रियान्वयन किया जा सके जिला अध्यक्ष रेणुका सचिन ने कार्य समिति एवं प्रशिक्षण अवसर बोलते हुए कहा 2027 के चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए हमें अभी से कमर कसनी होगी पार्टी मुख्यालय पर नियमित कार्य योजना क्रियान्वित की जाएगी एवं प्रत्येक जिला मंडल, शक्ति केंद्र ,बूथ सभी बैठकों में कार्रवाई रजिस्टर बनाया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रेणुका सचान पूर्व सांसद अनिल शुक्ला विधायक पूनम शंखवार क्षेत्रीय सोशल सह मीडिया प्रभारी हर्ष द्विवेदी पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान राजेश सचान मदन पांडे महामंत्री बबलू शुक्ला सत्यम सिंह चौहान पूर्व विधायक निर्मला शंखवार शिव वीर भदोरिया राकेश तिवारी केपी सिंह जनार्दन सिंह ऋषि विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें