प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में डीएम ने किया अधिकारियों का फेरबदल

 

 

कार्यकुशलता बढ़ाने व जनहित को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारियों में बदलाव

जनपद जालौन में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में उप जिलाधिकारी (न्यायिक), उरई के पद पर तैनात विनय कुमार मौर्य को अब उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, माधौगढ़ के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, माधौगढ़ के पद पर कार्यरत राकेश कुमार सोनी को स्थानांतरित करते हुए उप जिलाधिकारी (न्यायिक), उरई के पद पर नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में गति, पारदर्शिता और बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने नवीन कार्यभार को तत्काल ग्रहण करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें तथा क्षेत्रीय स्तर पर कानून-व्यवस्था एवं राजस्व कार्यों में गुणवत्ता और संवेदनशीलता बनाए रखें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें