कानपुर देहात राजपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 कन्हैया नगर में स्मार्ट मीटरों को लेकर विरोध किया शनिवार शाम सैकड़ो ग्रामीणों ने एकत्र होकर अपने अपने घरों पर लगे स्मार्ट मीटरों को उतार दिया और उन्हें उखाड़कर मोहल्ले में जमा कर खिलाफ विरोध जताया इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की ग्रामीणों का आरोप है स्मार्ट मीटर लागए जाने के बाद से बिजली बिलों में अनियमितता और अधिक वसूली की शिकायत लगातार बढ़ रही है लोगों का कहना है कि बार बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है विरोध के दौरान महिलाएं भी बडी संख्या मे शामिल रही ग्रामीण स्मार्ट मीटर को लेकर मोहल्ले में एकत्र हुए और स्मार्ट मीटरों को ढेर लगा दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया नाराजगी भी जताई है
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा कानपुर देहात









