डेरापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

कानपुर देहात। तहसील डेरापुर में शनिवार को जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
डीएम और एसपी ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि जटिल मामलों में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस विभाग के समन्वय से त्वरित और पारदर्शी निस्तारण पर जोर दिया गया।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए एकीकृत व्यवस्था के तहत समस्याओं का समाधान किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस आयोजित किया गया, जहां क्षेत्राधिकारीगण ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें