कानपुर देहात सिकंदरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक महिला ने दबंग द्बारा मारपीट और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई अपर जिलाधिकारी एफआर दुष्यंत कुमार मौर्य ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं यह मामला मंगलपुर क्षेत्र धरमपुर गांव का है यहां की निवासी संतरा देवी पत्नी दरोगा सिंह ने बताया कि 19 तारीख को गांव के ही राजू पुत्र तारिया ने शराब के नशें में उनका रास्ता रोककर मारपीट की थी पीड़िता संतरा देवी का आरोप है कि इस घटना के बाद से वह लगातार न्याय के लिए भटक रहीं हैं लेकिन मंगलवार पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है शनिवार सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची संतरा देवी ने अपर जिलाधिकारी एफआर दुष्यंत कुमार मौर्य को अपना शिकायती पत्र सौंपा उन्होंने अधिकारियों के सामने पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत की महिला की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एडीएम मौर्य ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई एडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने मंगलपुर पुलिस को तत्काल मौके पर जाकर मामले का पारदर्शी निस्तारण करने का निर्देश दिया उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों में किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एडीएम एफआर दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया पीड़िता ने मारपीट और पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत की है सम्बंधित थाना पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा कानपुर देहात









