रसूलाबाद तहसील में जनसुनवाई, एडीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

रसूलाबाद कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने रसूलाबाद तहसील सभागार में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने राजस्व, विकास और विद्युत विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। जिन पर अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान विधुत स्मार्टमीटर को लेकर एक बार फिर लोगों का बड़ा आक्रोश देखने को मिला। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शिखा संखवार, तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार सुदर्शन सिंह, हरिशंकर वर्मा, कानूनगो कुंवर सिंह, अनिल कुमार, खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह, एडीओ पंचायत जेपी शुक्ला तथा एसडीओ विद्युत सहादत सलीम सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें