जिलाधिकारी ने की जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा, दिए निर्देश

गर्भवती महिलाओं व बच्चों का शत प्रतिशत करायें टीकाकरणः जिलाधिकारी

कानपुर देहात – जिलाधिकारी कपिल सिंह के अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में की गई। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। समीक्षा में संस्थागत प्रसव बढ़ाने, मातृत्व मृत्यु दर में कमी करने, जननी सुरक्षा योजना का लाभ देने, गर्भवती महिलाओं व बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मातृत्व मृत्यु के सम्बन्ध में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरबीएसके टीम कमजोर बच्चों का चिन्हांकन कर प्रभावी कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने कहा वर्तमान में मच्छर जनित विभिन्न बीमारियों के सम्बन्ध में विशेष सतर्कता बरती जाये, आने वाले सभी मरीजों की जांच की जाये। बैठक में टीकाकरण, आभा आईडी, टीवी, तम्बाकू उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम आदि की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा सभी एमओआईसी व संबंधित अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित अद्यतन आंकड़े, प्रगति की रिपोर्ट समय अंतर्गत पोर्टल पर अपलोड करने के सख्त निर्देश दिए गए, साथ ही जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए की यदि किसी कार्यक्रम अथवा योजना के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी सभी एमओआईसी आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें