गजनेर पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कानपुर देहात में अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गजनेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 30 अप्रैल 2026 को संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिराहिनपुर से गोगूमऊ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हेमंत शुक्ला (22 वर्ष) निवासी ग्राम दुआरी, थाना गजनेर बताया। अवैध हथियार रखने के संबंध में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना गजनेर में मु0अ0सं0 102/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की मोटरसाइकिल को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव में दहशत फैलाने और रौब जमाने के लिए तमंचा और कारतूस रखता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें