ट्रक लूट मामले में आरोपी को 7 साल की सजा

कानपुर देहात में पुराने ट्रक लूट मामले में अदालत ने आरोपी को सख्त सजा सुनाई है। यह कार्रवाई ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत की गई।

कानपुर देहात – यह घटना 2 अगस्त 2013 की है, जब लला उर्फ लाला यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ट्रक को ओवरटेक कर रुकवाया। इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट कर ट्रक में लदी चीनी लूट ली गई। इस मामले में थाना मंगलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जांच कर पुख्ता सबूत जुटाए और 2014 में ही अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया गया।

30 अप्रैल 2026 को  न्यायालय ने लला उर्फ लाला यादव को 7 साल के कठोर कारावास और 2,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर उसे 1 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

इस मामले में अन्य आरोपियों का केस अभी अदालत में विचाराधीन है। पुलिस और अभियोजन की लगातार कोशिशों से आरोपी को सजा दिलाई जा सकी, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें