नलकूप की केबल चोरी करने वाले आरोपी को 9 माह की सजा

कानपुर देहात में नलकूप की केबल काटकर चोरी करने के मामले में अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई है। यह कार्रवाई #ऑपरेशन_कन्विक्शन के तहत की गई।

कानपुर देहात – यह मामला 13 अक्टूबर 2025 का है, जब बरौर थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय बाबू ने नलकूप की केबल काटकर कटआउट चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना भोगनीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पुख्ता सबूत जुटाए और समय पर आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। अदालत में गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का अपराध साबित हो गया।

30 अप्रैल 2026 को  न्यायालय ने विजय बाबू को दोषी मानते हुए 9 महीने की साधारण जेल और 2,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर उसे 10 दिन की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।

पुलिस, अभियोजन और कोर्ट टीम की लगातार कोशिशों से आरोपी को सजा दिलाई जा सकी, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें