पड़ रही भीषण गर्मी में मरीज के हित में सारी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखें- अरविंद भूषण

कालपी जालौन – अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अचानक सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर संचालन के निर्देश दिए।
गुरुवार के दिन ए सीएमओ अरविंद भूषण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में जैसे ही अचानक आए अस्पताल में मौजूद अधीक्षक डॉक्टर दिनेश बर्दिया ने स्वागत किया स्वागत के उपरांत उन्होंने अस्पताल में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं के पटलों की बारीकी से निरीक्षण कर सरकार द्वारा जो योजनाएं संचालित हो रही है उन योजनाओं को मरीजो को जानकारी देकर जागरूक करें तथा योजनाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए उन्होंने जिन कक्षो में कूलर तथा पंखा नहीं पाए गए ऐसे कमरों में कूलर पंखा लगवाने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने पूरे अस्पताल में चारों तरफ भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया वहीं पर प्रतिदिन सफाई व्यवस्था पर जोर दिया फिर उन्होंने दबाकक्ष काउंटर में जाकर निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार से मिलने वाली सारी दवाइयां स्टॉक सदैव बनाए रखने के निर्देश दिए अस्पताल में आने वाले मरीज को समय से दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा भीषण गर्मी पड़ रही है अस्पताल में आने वाले मरीजो को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराकर स्वस्थ करने के निर्देश दिए मौके में चिकित्सा अधिकारी विशाल सचान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख डॉक्टर डॉ आदर्श गौतम दंत चिकित्सा अधिकारी रोहित सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रूबी सिंह नेत्र विशेषज्ञ डॉ गरिमा सचान चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार फार्मासिस्ट कुलदीप सचान फार्मासिस्ट विनोद सचान फार्मासिस्ट अशोक कुमार प्रदीप कुमार राम सजीवन गुप्ता संतोष सोनी रितिक एवं सहयोगी गया प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें