कोतवाली कालपी में 35 पुलिस जवान तथा 8 महिला पुलिस की हुई तैनाती

कालपी जालौन – कोतवाली कालपी में बेहतर शांति व्यवस्था सदैव स्थापित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने ट्रेनिंग करने के उपरांत 35 पुलिस जवानों को तथा 8 महिला सिपाहियों की तैनाती कर प्रभारी निरीक्षक के निर्देश में कार्य संपादित करने के निर्देश दिए अब कोतवाली कालपी में पुलिस स्टाफ का न होने का बार-बार का रोना नहीं रहेगा उपरोक्त पुलिस जवान ट्रेनिंग करने के उपरांत छुट्टी लेकर अपने-अपने घर चले गए हैं अवकाश समाप्त के बाद शीघ्र ही कोतवाली कालपी में अपनी अपनी तैनाती करायेगे अब कोतवाली कालपी में देखा जाए पुलिस स्टाफ भरपूर है पुलिस से संबंधित कार्य दिनोदिन कोतवाली में आने वाले फरियादियों ने अपनी समस्याओं को निस्तारण कराने के लिए ज्यादा समय नहीं लगेगा तत्काल समस्या का निस्तारण शीघ्र होगा प्रभारी निरीक्षक ने अवगत कराया कि जो पुलिस स्टाफ की कमी थी वह कमी हमारे पुलिस अधीक्षक ने नए पुलिस जवानों को तैनात कर समस्या को दूर किया गया है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें