विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम-एसपी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, मतदाता पंजीकरण कार्यों की परखी हकीकत

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को दिए निर्देश, कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न रहे वंचित

जालौन। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत शनिवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के साथ ही नए पात्र मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में शामिल करने और मौजूदा प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया संचालित की गई। विशेष अभियान दिवस की व्यवस्थाओं एवं कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने जिला परिषद इंटर कॉलेज नदीगांव, उच्च प्राथमिक विद्यालय कनासी कंपोजिट सहित विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर उपलब्ध आलेख्य मतदाता सूची का अवलोकन किया तथा मतदाता पंजीकरण के लिए की जा रही कार्रवाई, बीएलओ की उपस्थिति और बूथ स्तर पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों से अब तक प्राप्त आवेदनों एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष अभियान दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं, महिलाओं एवं ऐसे नागरिकों को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए प्रेरित किया जाए, जिनका नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसलिए नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटने न पाए और प्रत्येक बूथ पर पुनरीक्षण संबंधी कार्य पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न किए जाएं। उन्होंने बूथ स्तर पर संचालित गतिविधियों का जायजा लेते हुए संबंधित कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कौंच अनीता सिंह, सीओ परमेश्वर कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे,।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें