अहरौली शेख में सपा नेताओं ने चलाया मतदाता सूची संशोधन अभियान, फॉर्म-6 व फॉर्म-8 भरवाए

भोगनीपुर, कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा, राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा सीता यादव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष युवजन सभा काशिफ खान ने आज अहरौली शेख के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची संशोधन अभियान के तहत फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरवाने का कार्य किया।

 

इस दौरान सपा नेताओं ने बूथ लेवल एजेंट (BLA) से अपील की कि वे प्रत्येक फॉर्म और प्रत्येक वोट पर पैनी नजर रखें, ताकि मतदाता सूची से किसी भी पात्र मतदाता का नाम न कटने पाए और कोई भी अपात्र या फर्जी मतदाता सूची में शामिल न हो सके।

नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का निष्पक्ष एवं पारदर्शी होना बेहद जरूरी है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल रहे, इसके लिए सभी बीएलए पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

इस मौके पर पूर्व जिला प्रवक्ता सैय्यद अबू अजहरी, आयुष गंगा, जेके वारसी, काजिम अली, उवैस दीवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने सभी बीएलए से मतदाता सूची की निगरानी करते हुए पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें