प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराई महिला सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता, बोले- नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संघर्ष दशकों पुराना है और वे स्वयं भी लंबे समय से इस दिशा में प्रयास करते रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के प्रति सरकार का संकल्प अडिग है और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब राजनीतिक दलों का हित राष्ट्रहित से ऊपर हो जाता है, तो इसका नुकसान देश और नारी शक्ति दोनों को उठाना पड़ता है।

श्री मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। देश की आधी आबादी को आगे बढ़ाने, महिलाओं के सपनों को साकार करने और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस दिशा में ठोस कदम उठाना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में नारी शक्ति के सपनों और उनकी बढ़ती भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार महिलाओं को अधिक अवसर और भागीदारी दिलाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें