कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न रहे वंचित, पूरी गंभीरता से संपन्न कराएं पुनरीक्षण कार्य – जिला निर्वाचन अधिकारी

 

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत कालपी के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ से ली कार्यों की प्रगति की जानकारी

जालौन। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर लगातार बूथों का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने कालपी क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कालपी स्थित बूथ संख्या 329 से 334 तथा कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सदर बाजार कालपी स्थित बूथ संख्या 296, 297 एवं 298 सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ से मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने, नामों में संशोधन तथा प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटने न पाए। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं, महिलाओं तथा अन्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए व्यापक जागरूकता और प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित न रहे।उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें