स्पार्क ट्यूटोरियल द्वारा एबीवीपी के तत्वावधान में आयोजित हुई ओलंपियाड परीक्षा
राजपुर (कानपुर देहात)। भोगनीपुर। स्पार्क ट्यूटोरियल द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में रविवार को कस्बे में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन कराया गया। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा का मूल्यांकन करना और उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति आत्मविश्वास व रुचि विकसित करना रहा।
कार्यक्रम राजपुर के नगर अध्यक्ष अंकुर के नेतृत्व में आयोजित हुआ। पूरे आयोजन की व्यवस्था और संचालन का कार्य नगर कोषाध्यक्ष रितेश वाजपेयी ने सुचारू रूप से किया। इस अवसर पर भोगनीपुर तहसील संयोजक सूरज मिश्रा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को उपयोगी बताया।ओलंपियाड परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों व शिक्षकों ने कहा कि ऐसे प्रयास छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच देते हैं।
Author: Jansan Desh 24














