कंचौसी रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-5 सी पर 22 से 29 अक्टूबर तक बंद रहेगा सड़क यातायात

 

रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते रहेगा आवागमन प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग के रूप में आरओबी-3 एवं आरओबी-6 का करें प्रयोग

कानपुर देहात। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL), रेल मंत्रालय के उपक्रम द्वारा कंचौसी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित गेट नंबर-5 सी के रेलपथ की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। उक्त कार्य के दृष्टिगत 22 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक संबंधित रेलवे गेट पर सड़क यातायात बंद रहेगा।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के उप मुख्य परियोजना प्रबंधक द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि किलोमीटर संख्या 1091/7-9, कंचौसी रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित गेट नंबर-5 सी पर रेलपथ मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। इसके कारण निर्धारित अवधि में उक्त गेट से सड़क यातायात का संचालन संभव नहीं होगा।
रेलपथ मरम्मत कार्य के लिए दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को प्रातः 06:00 बजे से 29 अक्टूबर 2026 को सायं 06:00 बजे तक गेट नंबर-5 सी पर सड़क यातायात बंद रखा जाएगा।
इस दौरान आवागमन करने वाले वाहन चालकों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए आरओबी-3 एवं आरओबी-6 को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है। अतः संबंधित क्षेत्र से आवागमन करने वाले नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील है कि वे निर्धारित अवधि में उक्त रेलवे गेट का प्रयोग करने से बचें तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें