अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 वाहनों से 20.62 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला

 

जुर्माना जमा न करने वाले 09 वाहन थाना भोगनीपुर की अभिरक्षा में दिए गए

कानपुर देहात।जिलाधिकारी, कानपुर देहात के निर्देशन में अवैध खनन, खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13 अक्टूबर 2026 की शाम से 16 अक्टूबर 2026 की दोपहर तक चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत खान अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा कुल 35 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 20,62,490 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान के दौरान संबंधित वाहनों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। जुर्माना जमा न करने वाले 09 वाहनों को अग्रिम आदेशों तक थाना भोगनीपुर की अभिरक्षा में दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन तथा ओवरलोडिंग जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
खान अधिकारी, कानपुर देहात ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें