कानपुर देहात पुलिस लाइन में शस्त्रागार का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास

कानपुर देहात। क्षेत्राधिकारी लाइन विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में शस्त्रागार, स्टोर रूम और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रों, उपकरणों और आवश्यक संसाधनों के रखरखाव एवं उपलब्धता की समीक्षा कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान भीड़ एवं दंगा नियंत्रण की विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पुलिसकर्मियों को बलवा निरोधक उपकरणों के सही इस्तेमाल, आपसी समन्वय और विषम परिस्थितियों में सतर्कता एवं संयम बनाए रखने का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान चेतावनी देने, भीड़ को नियंत्रित करने और जनसामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें