कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान विवेक (20) पुत्र रामसेवक, निवासी जुनैदपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2026 को पीड़िता के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर भोगनीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बढ़ौनी मोड़ के पास हाईवे किनारे से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 351(3) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज है।













