शिवली में दो भैंस चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद

कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के हृदयपुर जोगीडेरा गांव से दो पड़िया (भैंस) चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिक्री से प्राप्त 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान और शान मोहम्मद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को हृदयपुर जोगीडेरा निवासी उर्मिला देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने बंधी दो पड़ियों को अज्ञात व्यक्ति खोलकर चोरी कर ले गए। मामले में शिवली थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
मंगलवार, को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजपुर तिराहे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 15 और 16 सितंबर की रात दोनों पड़ियों को चोरी किया था और टिकरा के पास एक अज्ञात व्यक्ति को 45 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने बताया कि बरामद 20 हजार रुपये में से प्रत्येक आरोपी के पास से 10-10 हजार रुपये मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार इरफान के खिलाफ शिवली, शिवराजपुर और दिबियापुर थानों में चोरी, लूट के प्रयास से संबंधित तथा अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, शान मोहम्मद के खिलाफ शिवली, सट्टी और मंगलपुर थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें