उरई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सर्व साधारण अपेक्षा की जाती है कि राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण के शुगम संचालन स्थान उरई जिला जालौन हेतु किराये के भवन की आवश्यकता है। उक्त भवन में श्रेत्रफल का लगभग 1200 वर्ग फुट होना चाहिये, जिसमें न्यूनतम 03 कक्ष अथवा 2 हॉल, एक स्नानघर, एक शौचालय, एक किचिन तथा खुला स्थान शामिल होना चाहिये, जिसमें यथा संभव भूतक को प्राथमिकता व जिला चिकित्सालय / कलेक्ट्रेट परिसर के आस पास वाले मकान को प्राथमिकता दी जायेगी।उक्त भवन का मासिक किराया अधिकतम 12 से 15 हजार रू० तक जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित कमेटी द्वारा निर्धारित किया जायेगा। जिसमें 0-6 वर्ष तक की आयु के 10 बच्चों को रहने की व्यवस्था की जाती है।उक्त आवेदन पत्र दिनांक 28 अक्टूबर 2026 तक जिला प्रोबेशन अधिकारी जालौन स्थान उरई को शाम 5:00 बजे तक रजिस्टर्ड डाक से प्राप्त कराया जा सकता है। विलंम्ब से आने/ सीधे कार्यालय में प्रस्तुत आवेदनों को विचार नही किया जायेगा। प्राप्त आवेदनों का जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित कमेटी के द्वारा निरीक्षण कर चयन प्रक्रिया अमल की जायेगी।













