उरई। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि कोषागार निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 28.10.2025 के क्रम में पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर धारकों को प्रति वर्ष की भांति कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशन धारकों को इस अनुरोध के साथ की वह डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अभियान के तहत समस्त पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र बेवसाइट Jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते है। जिससे पेंशनरों को पेंशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यदि किसी भी प्रकार की जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने में समस्या हो तो कोषागार से सम्पर्क करने का कष्ट करें।













