अकबरपुर पुलिस ने 20 हजार के इनामी चोर समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 60 हजार रुपये नकद, आभूषण, डीवीआर और अवैध तमंचा बरामद

कानपुर देहात। अकबरपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी अमजद और उसके साथी चांद आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, सफेद धातु की एक जोड़ी तोड़िया, पीली धातु का लॉकेट, डीवीआर मशीन, 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 11 और 12 अक्टूबर 2026 की रात गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नबीपुर से बराजोड़ पुल की सर्विस रोड पर चेकिंग की गई। इसी दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अमजद निवासी मटियामऊ, थाना अकबरपुर पर जिला स्तर से 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 जून को बिवाइन गांव में मोटरसाइकिल चोरी करने, 22 जून को आलमचन्द्रपुर में दो घरों से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने और 23 सितंबर को मैदू ताहरपुर गांव में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बताई। मैदू ताहरपुर की घटना में कैमरे की डीवीआर मशीन, सोने का हार और अन्य आभूषण चोरी किए गए थे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें