नवरात्रि पर सिकंदरा में एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

कानपुर देहात। शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सिकंदरा कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों और दुर्गा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
एसपी ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।
इस दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों, आत्मसम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और आपातकालीन पुलिस सेवा 112 सहित अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
एसपी ने नवरात्रि के दौरान धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, जाम की स्थिति से बचने तथा वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने और महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें