माजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने सैफई में नेताजी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 

पुखरायां, कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री आज संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जनपद इटावा के सैफई पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर राघव अग्निहोत्री ने नेताजी को याद करते हुए कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के विचार, संघर्ष और समाज के प्रति उनका समर्पण हमेशा हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। नेताजी भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श, सिद्धांत और जनसेवा की भावना आज भी प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता के दिल में जीवित हैं। हम सभी कार्यकर्ता उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज के हर वर्ग की सेवा करने के लिए संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी ने हमेशा दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और समाज की सभी जातियों एवं बिरादरियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने, सामाजिक न्याय स्थापित करने और वंचितों को सम्मान दिलाने का कार्य किया। उनका जीवन सामाजिक समानता, भाईचारे और सर्वसमाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा। यही कारण है कि नेताजी आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं और हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

राघव अग्निहोत्री ने कहा कि नेताजी के विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव काशिफ खान, युवा नेता श्याम जी पाल, अनिल यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और जनसेवा के मार्ग पर चलकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें