मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

उरई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान के सम्बंध में समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र दिनांक 05 अक्टूबर 2026 का संदर्भ ग्रहण करें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपने पत्र दिनांक 01 अक्टूबर 2026 के माध्यम से निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम वार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के संबंध में विशेष अभियान चलाए जाने के विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पत्र दिनांक 05 अक्टूबर 2026 के पैरा 5 के क्रम में विशेष अभियान के संबंध में निम्नवत कार्यवाही की जानी है। उन्होंने बताया कि बी०एल०ओ० द्वारा वर्तमान निर्वाचक नामावली (दिनांक 10.04.2026 को प्रकाशित अन्तिम निर्वाचक नामावली) की तुलना विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की निर्वाचक नामावली (अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की दिनांक 07.01.2025 को अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावती एवं पूरक सूचियों) से करते हुए ऐसे निर्वाचकों को चिन्हित किया जाए और उनकी सूची तैयार की जाए, जिनके नाम विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की निर्वाचक नामावली में थे, परन्तु वर्तमान प्रकाशित निर्वाचक नामावती में सम्मिलित नहीं है। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा इस प्रकार चिन्हित निर्वाचकों के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति ज्ञात की जाएगी। भौतिक सत्यापन के दौरान जहां भी कोई पात्र व्यक्ति पाया जाता है, फार्म-6 के माध्यम से उनका नाम निर्वाचन नामावली में सम्मिलित करने में उनकी सहायता की जाएगी। वी०एल०ओ० द्वारा एक सप्ताह में कम से कम 20-25 निर्वाचकों से सम्पर्क किया जाएगा, जिससे यह कार्य लगभग एक माह में पूरा हो सके। बी०एल०ओ० द्वारा तैयार की गयी तुलनात्मक सूची में ऐसे हर निर्वाचक की वर्तमान स्थिति भी दर्शायी जाएगी, जिनके नाम विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की निर्वाचक नामावली में थे, परन्तु विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के पश्चात की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है। उक्त के अतिरिक्त जिन निर्वाचकों के लिए फार्म-6 भरा गया है, उन्हें भी सूची में दर्शाया जाएगा। बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान छूटे हुए प्रथम वार/युवा निर्वाचकों का फार्म-6 भरवाना सुनिक्षित किया जाएगा। बी०एल०ओ० द्वारा इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के दूथ लेवल एजेण्टो के साथ साझा किया जाएगा। वी०एल०ओ० द्वारा इस सूची को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ साझा किया जाएगा, साथ ही भरे हुए फार्म-6 और भौतिक सत्यापन रिपोर्ट भी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करायी जाएगी। इस प्रक्रिया के अन्त में उपरोक्तानुसार तैयार बूधवार सूची को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा किया जाएगा, जिससे उन्हें छूटे हुए निर्वाचको के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करवाने का एक अतिरिक्त अवसर प्राप्त हो सकें। उक्त के अतिरिक्त निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु बूथ स्तर पर कैम्प भी लगाए जाएगें। रात्रि आश्रयों (Night Shelters), लेवर कॉलोनियों (Labour Colonies) के साथ आश्रयहीन (Homeless) और मुख्य धारा से प्रथक व्यक्तियों (Marginalised Persons) का नाम सम्मिलित किए जाने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन भी किया जाएगा। हर पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के संबंध में शिक्षण संस्थानों, स्थानीय स्तर पर जन सम्पर्क, स्वीप गतिविधियों, नियमित प्रेस ब्रीफिंग और अन्य उपयुक्त माध्यमों से जागरूकता का कार्यक्रम किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक पात्र नागरिक को निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के अवसर के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर आप द्वारा इस अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं सतत निगरानी की जाएगी।
अतः उक्त पत्र में प्रस्तरवार दिए गए निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करते हुए विशेष अभियान के संबंध में सभी संबंधित को अवगत कराते हुए इनका कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें