उरई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशक, समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र दिनांक 05 अक्टूबर 2026 का संदर्भग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति हेतु निम्नानुसार संशोधित द्वितीय समय सारिणी जारी की गयी है, जिसका विवरण निम्नवत है।
प्रक्रियात्मक कार्यवाही –
विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना – प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना। जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर /अपलोड करके प्रमाणित करना दिनांक 22 जुलाई 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक,जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन – सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना दिनांक 23 जुलाई 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक होगा।
पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षा (9-12) के अन्तर्गत नवीनीकरण (Renewal) कक्षा (10 व 12) के छात्र/छात्राओं हेतु आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया – छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण करना तथा हार्डकॉपी संस्थान में जमा करना 11 अगस्त 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक,विद्यालय द्वारा छात्रों का बायोमैट्रिक प्रमाणित करना, प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पात्र छात्रों ऑनलाइन सत्यापित अग्रसारित करना-शैक्षणिक संस्थान के स्तर पर छात्र/छात्राओं का प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करके पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना तथा तथा अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करना 11 अगस्त 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक,जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन करना – संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 9-12 हेतु) द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणित को ऑनलाइन सत्यापित करना 31 अगस्त 2026 से 23 अक्टूबर 2026 तक होगा।
एन०आई०सी० द्वारा स्कूटनी में पाए गए संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही-एन०आई०सी० द्वारा उपलब्ध करायी गयी संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा का वास्तविक डाटा के आधार पर सत्यापन और त्रुटिरहित किए जाने हेतु समयावधि 17 सितम्बर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक,
पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षा (9-12) के छात्र/छात्राओं के नवीन (Fresh) कक्षा (9 व 11) हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया – नवीन(fresh) छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन करना 11 अगस्त 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक,छात्रों द्वारा फाइनल प्रिंट निकालना 19 अक्टूबर 2026 तक,हार्ड कॉपी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जाना -नवीन (Fresh) छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी समस्त वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जाना 12 अगस्त 2026 से 22अक्टूबर 2026 तक,विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना – छात्र/छात्रा द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी एवं संलगनक अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का विद्यालय द्वारा मिलान किया जाना एवं ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित, बायौमैट्रिक प्रमाणीकरण कर अग्रसारित करना 13 अगस्त 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक,जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन करना – सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 9-12 हेतु) द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को ऑनलाइन सत्यापित करना 16 अक्टूबर 2026 से 05 नवंबर 2026 तक होगा।












