कानपुर देहात। सिकंदरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधौली मोड़ के पास से गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की ओर से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकंदरा में सचिन उर्फ चोटी, पुत्र राम औतार, निवासी करीम नगर डेरा के खिलाफ मुकदमा संख्या 180/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 351(3), पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में वांछित आरोपी सचिन उर्फ चोटी, जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है, को पुलिस टीम ने 8 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।












