सड़क दुर्घटना में महिला अधेड़ व्यक्ति सहित चार लोग घायल गंभीर स्थिति में महिला युवक जिला अस्पताल किये रिफर

कालपी (जालौन)। 40 वर्षीय सुनीता पत्नी ब्रजकिशोर निवासी जनपद कानपुर देहात रनिया ग्राम उमरन 22 वर्षीय अभिषेक सैनी पुत्र भगवान दास निवासी कोतवाली कालपी ग्राम देवपुरा 56 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र शंकर लाल निवासी रावगंज कालपी 19 वर्षीय देवेंद्र पुत्र लालाराम निवासी देवपुरा सोमवार की शाम तथा रात्रि अलग-अलग सड़क पर सफर करते अज्ञात वाहनों की टक्कर से घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने अलग-अलग सड़क पर पड़े उपरोक्त घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने घायलों की अलग-अलग समय में जांच की गंभीर स्थिति पर सुनीता एवं अभिषेक सैनी को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया शेष दो घायलों मरीजों का स्वास्थ्य टीम लगाकर इलाज शुरू किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें