डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र ने अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

कानपुर देहात। पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर  यमुना प्रसाद ने अपराध गोष्ठी आयोजित कर जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात  श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान लंबित विवेचनाओं एवं प्रकरणों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम तथा महिला एवं बाल अपराधों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, सक्रिय अपराधियों एवं भू-माफियाओं को चिन्हित कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान को प्रभावी बनाने तथा युवा पीढ़ी को नशे से बचाने पर विशेष जोर दिया गया। महिला अपराधों के मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के साथ मिशन शक्ति एवं वन-स्टॉप सेंटर को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। बच्चों से संबंधित अपराधों, गुमशुदगी एवं बाल श्रम के मामलों में भी तत्परता से कार्रवाई करने को कहा गया। डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन जनसुनवाई करने तथा फरियादियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के साथ विनम्र एवं शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के बीच मैत्रीपूर्ण, निष्पक्ष एवं भरोसेमंद होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को डीआईजी के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें