दहेज हत्या के मामले में पति समेत दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। भोगनीपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित पति समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने तथा मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को मृतका के पिता ने भोगनीपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। आरोप है कि 2 सितंबर को आपराधिक षड्यंत्र के तहत उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई।
तहरीर के आधार पर भोगनीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित दिनेश सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह और ऊषा यादव पत्नी दिनेश सिंह, निवासी सुभाषनगर, पुखरायां को पुलिस ने  कालपी हाईवे पर भोगनीसागर कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें