पीतल को सोना बताकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 5.66 लाख रुपये बरामद

कानपुर देहात। भोगनीपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 66 हजार 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, बरेली निवासी सय्यद वारिस अली की तहरीर पर 29 सितंबर 2026 को थाना भोगनीपुर में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अकोढ़ी जाने वाले रास्ते पर करीब दो किलोमीटर आगे से मोहम्मद इशाक निवासी शाहबापुर, थाना सिकंदरा, कानपुर देहात और कल्लू निवासी परासन, थाना आटा, जालौन को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने भोगनीपुर ओवरब्रिज से पहले बनी मजार के पास बरेली निवासी सय्यद वारिस अली को पीतल को सोना बताकर बेच दिया था। इसके बदले मिले रुपये दोनों ने आपस में बांट लिए और अपने मोबाइल फोन बंद कर मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख 66 हजार 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और सफेद रंग की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें