रसूलाबाद। थाना रसूलाबाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को ग्राम रिवरी इटैली में संदीप और उसके माता-पिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी। मारपीट में संदीप के पिता जयकरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस मामले में संदीप की तहरीर पर थाना रसूलाबाद में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उपचार के दौरान 19 सितंबर को जयकरन सिंह की मौत हो गई। इसके बाद मामले में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम रिवरी इटैली में उसके घर से करीब 100 मीटर पहले से आरोपी अरविन्द पुत्र रामसिंह, उम्र 38 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।












