सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 07 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा
कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में 07 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विकास भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 07 अक्टूबर 2026 को सेवा के रंग, राष्ट्र के संग थीम के अंतर्गत जनपद के सभी विकासखंडों के साथ-साथ जनपद स्तर पर अकबरपुर इंटर कॉलेज, अकबरपुर में वृहद रंगोली का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त 07 अक्टूबर को ही अकबरपुर डिग्री कॉलेज से डॉल्फिन तिराहा, माती तक सेवा कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के कार्मिक प्रतिभाग करेंगे। यात्रा के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए मार्ग, यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में इको पार्क, माती में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों, मंच व्यवस्था, बैठने, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि 07 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।















