कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 435 वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने की अपील की। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।














