साइबर ठगी के 5.84 लाख रुपये में से 91,675 रुपये पुलिस ने कराए वापस

कानपुर देहात। थाना शिवली क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले में पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में 91,675.98 रुपये वापस कराए। साइबर ठग ने आरटीओ चालान के नाम पर भेजी गई APK फाइल खुलवाकर मोबाइल फोन हैक कर लिया था और खाते से 5 लाख 84 हजार रुपये निकाल लिए थे।
ग्राम शेखूपुर निवासी मोहम्मद मोबिस के पास उसके मित्र के माध्यम से आरटीओ चालान से संबंधित APK फाइल भेजी गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा फाइल खोलने के बाद साइबर ठग ने उसका मोबाइल हैक कर खाते से 5 लाख 84 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत पर थाना शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए  शिकायतकर्ता के खाते में 91,675.98 रुपये वापस करा दिए। शेष धनराशि की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने शिवली पुलिस का धन्यवाद किया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही अनजान APK फाइल या लिंक को डाउनलोड अथवा ओपन न करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें