राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती के अवसर पर स्वच्छता श्रमदान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित।

 

श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश।

नदी, पर्यावरण,जल संरक्षण व स्वच्छता का लिया संकल्प।

कानपुर देहात। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती के अवसर पर व स्वच्छता ही सेवा, सेवा संकल्प अभियान,वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोमिला प्रभागीय वनाधिकारी कानपुर देहात के नेतृत्व में कार्यालय परिसर व लिंक रोड पर स्वच्छता श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी कानपुर देहात द्वारा अपने कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित /जनसामान्य द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी कानपुर देहात द्वारा उपस्थित जन सामान्य को जागरुक करते हुए कहा महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को आत्मसात को अपनाते हुए कार्य करने की अपील की। साथ ही उन्होंने ने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्श आज भी समाज को स्वच्छ, जागरूक, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा महापुरुषों के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण की रक्षा करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में सर्वेश कुमार भदौरिया क्षेत्रीय वन अधिकारी भोगनीपुर, बुद्ध प्रिय क्षेत्रीय वन अधिकारी अकबरपुर, विवेक कुमार सैनी जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति कानपुर देहात व समस्त कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल स्वच्छता अभियान तक सीमित न रहकर गांधी जी एवं शास्त्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा उन्हें व्यवहारिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें