कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रदत्त निर्देशों एवं न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम रनियां, कानपुर देहात में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा वृद्धजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें वस्त्र, फल एवं अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई। उन्होंने वृद्धजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध विधिक सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा बताया गया कि जनसामान्य को विधिक अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।















