कालपी (जालौन)। प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी की अध्यक्षता तथा उप निरीक्षक राजस्व निरीक्षक राजस्व कर्मी की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित किया गया वहीं पर वर्षा के जरिए कोई भी फरियादियों ने आना मुनासिब नहीं समझा कई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अनुपस्थित रहे।
शनिवार के दिन समाधान दिवस पर नामित अधिकारी के न आने पर स्वयं प्रभारी निरीक्षक तिवारी ने समाधान की अध्यक्षता करते हुए मौजूद राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों की राजस्व संबंधित मामले में जानकारी हासिल कर निर्देश दिए समाधान दिवस शुरुआत से समाप्त तक कोई फरियादी नहीं आ सका मौजूद लोगों में उप निरीक्षक सुनील कुमार राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव राजस्व निरीक्षक राजेंद्र बाबू सोनी लेखपालों में विभा पल्लवी श्रीवास्तव समेत उपस्थित रहे ज्यादा तर विभाग के लोग वर्षा के जरिए अनुपस्थित रहे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















